भारत के 54 टाइगर रिजर्व का नक्शा | All 54 Tiger Reserves in India in Hindi Map 2023

Tiger Reserves in India Map
Tiger Reserves in India Map Hindi

इस लेख में क्या शामिल है

नमस्कार दोस्तों, indiamapgk.com पर आप सभी का स्वागत है| भारत के संरक्षित क्षेत्रों की श्रृंखला में हम आज के इस पोस्ट में भारत के सभी 54 टाइगर रिजर्व यानिकि 54 Tiger Reserves in India through Map के बारे में डिस्कस करेंगे तथा राज्यवार सभी राज्यों के टाइगर रिजर्व की स्थिति मानचित्र द्वारा देखेंगे| यह लेख में वर्ष 2022 की विभिन्न परीक्षाओ में पूछे गए प्रश्नों के ऊपर आधारित है तथा अगर आप किसी भी परीक्षा जैसे UPSC, IAS, SSC MTS, SSC GD, SSC CHSL, SSC CGL, SSC CPO, NDA, CDS, Bank PO, IBPS की तैयारी कर रहे है तो यह पोस्ट आपके लिए महत्वपूर्ण होगा|

वर्ष 2021-22 में भारत में कुल 4 नए टाइगर रिजर्व [Latest Tiger reserves in India] की घोषणा की गई जिनके नाम निम्नलिखित हैं  

  • 51वाँ टाइगर रिजर्व – श्रीविल्लीपुत्तूर मेगामलाई टाइगर रिजर्व, तमिलनाडू
  • 52वाँ टाइगर रिजर्व – रामगढ विषधारी टाइगर रिजर्व, राजस्थान
  • 53वाँ टाइगर रिजर्व – गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, छत्तीसगढ़
  • 54वाँ टाइगर रिजर्व – रानीपुर टाइगर रिजर्व, उत्तर प्रदेश

अब हम इन 4 नवीनतम टाइगर रिजर्व के बारे में डिटेल में जानेंगे

51वाँ टाइगर रिजर्व – श्रीविल्लीपुत्तूर मेगामलाई टाइगर रिजर्व, तमिलनाडू
  • वर्ष 2021 में भारत सरकार द्वारा भारत के 51वें टाइगर रिजर्व के रूप में तमिलनाडु राज्य में श्रीविल्लीपुत्तूर मेगामलाई टाइगर रिजर्व की घोषणा की गई
  • अनामलाई टाइगर रिजर्व, कलाकड़ मुंदनथुरई टाइगर रिजर्व, मुदुमलाई टाइगर रिजर्व व सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व के बाद यह तमिलनाडु राज्य का 5वाँ टाइगर रिजर्व है
  • इस टाइगर रिजर्व का निर्माण मेगामलाई वन्यजीव अभ्यारण्यश्रीविल्लीपुत्तूर वन्यजीव अभ्यारण्य के क्षेत्रों को मिलाकर किया गया है
52वाँ टाइगर रिजर्व – रामगढ विषधारी टाइगर रिजर्व, राजस्थान
  • भारत के वन व पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जुलाई, 2021 को राजस्थान में रामगढ विषधारी टाइगर रिजर्व नाम से भारत के 52वें टाइगर रिजर्व की घोषणा की गई
  • यह राजस्थान राज्य का चौथा टाइगर रिजर्व है तथा 1052.12 वर्ग किमी के क्षेत्र में विस्तृत है|
  • यह टाइगर रिजर्व राजस्थान की राजधानी जयपुर से 200 किमी की दूरी पर बूंदी जिले में स्थित है
53वाँ टाइगर रिजर्व – गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, छत्तीसगढ़
  • वर्ष 2022 में भारत के 53वें टाइगर रिजर्व के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य में गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व की घोषणा की गई
  • अचनकमार टाइगर रिजर्व, इन्द्रावती टाइगर रिजर्व व उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के बाद यह छत्तीसगढ़ राज्य का चौथा टाइगर रिजर्व है
54वाँ टाइगर रिजर्व – रानीपुर टाइगर रिजर्व, उत्तर प्रदेश
  • 19 अक्टूबर, 2022 को भारत के 54वेंसबसे नवीनतम टाइगर रिजर्व के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य में रानीपुर टाइगर रिजर्व की घोषणा की गई
  • यह टाइगर रिजर्व उत्तर प्रदेश के बुन्देलखंड क्षेत्र में मध्य प्रदेश की सीमा के पास चित्रकूट जिले में स्थित है
  • यह टाइगर रिजर्व 529.89 वर्ग किमी के क्षेत्र में विस्तृत हैं
Read Ganga River System through Map - Click Here
विश्व में बाघों की स्थिति व संख्या [Tiger Population in Worlds]
  • बाघ [Tiger] मुख्य रूप से एशिया के रूस, चीन, भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, थाईलैंड, लाओस, वियतनाम, कम्बोडिया आदि देशों सहित कुल 13 देशों मे पाये जाते है
  • IUCN की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 तक वियतनाम, लाओस तथा कम्बोडिया से बाघ विलुप्त हो चुके हैं
  • दुनिया के 70% से ज्यादा बाघ वर्तमान मे भारत मे पाये जाते हैं तथा विश्व में जंगली बिल्ली की 15 प्रजातियों में 40% अकेले भारत में पाई जाती हैं
  • वर्ष 2010 मे भारत व अन्य देशों के द्वारा रूस के सेंट पीटर्स मे पहले बाघ सम्मलेन (First Tiger Summit) का आयोजन किया गया था
  • इस सम्मलेन के दौरान वर्ष 2022 तक सभी देशों द्वारा बाघों की संख्या दुगुना [TX2] करने का संकल्प लिया गया था
  • नेपाल द्वारा वर्ष 2018 व भारत द्वारा वर्ष 2019 मे बाघों की संख्या दुगुना करने का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया
भारत में बाघों की संख्या [Tiger Population in India]
  • भारत में बाघों की गणना प्रत्येक 4 वर्ष के अन्तराल पर किया जाता है|
  • वर्ष 2006 की गणना की तुलना में बाघों की संख्या 1411 से बढ़कर 2018 की गणना में 6% वार्षिक वृद्धि दर के साथ 2967 पहुँच गयी|
  • अप्रैल 2023 की रिपोर्ट के अनुसार भारत में बाघों की जनसंख्या 3,167 है । भारत में प्रोजेक्ट टाइगर के 50वें वर्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में बाघों की नवीनतम संख्या के बारे में जानकारी दी। नवीनतम जनगणना के अनुसार, भारत में बाघों भारत में बाघों की कुल संख्या में 200 की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, जो पिछले चार वर्षों में 2,967 से बढ़कर 3,167 हो गई है|
  • 2018 की गणना के अनुसार भारत के राज्यों में बाघों की संख्या निम्नलिखित है
  1. मध्य प्रदेश – 526
  2. कर्नाटक – 524
  3. उत्तराखंड – 442
  4. महाराष्ट्र – 312
  5. तमिलनाडु – 264

भारत के 20 राज्यों मे बाघ पाये जाते हैं

  • अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस 29 जुलाई
  • वैज्ञानिक नाम Panthera Tigris
  • IUCN लिस्ट – Endangered
  • बाघ की गणना मे M-STrIPES [Monitoring System for Tigers – Intensive Protection and Ecological Status] एप का उपयोग किया जाता है
प्रोजेक्ट टाइगर [Project Tiger]
  • भारत मे बाघों के संरक्षण के लिए केंद्र प्रायोजित योजना [Centrally Sponsored Project] के तहत प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत 1 अप्रैल, 1973 मे प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के द्वारा उत्तराखंड के जिम कार्बेट राष्ट्रीय पार्क से लॉंच किया गया था
  • वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत वर्ष 2005 में टाइगर रिजर्व के संचालन के लिए राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण [NTCA] का गठन किया गया था|
  • कुल टाइगर रिजर्व – 54
  • क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से आन्ध्र प्रदेश का नागार्जुन सागर श्रीसलेम टाइगर रिजर्व सबसे बड़ा है|
  • महाराष्ट्र राज्य का बोर टाइगर रिजर्व क्षेत्रफल के अनुसार सबसे छोटा है|
  • बाघों की संख्या के अनुसार उत्तराखंड का जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व सबसे बड़ा है|

भारत सरकार द्वारा बाघों की संख्या के अध्ययन के लिए भारत को 5 क्षेत्रों में बांटा गया है

  1. सुन्दरबन
  2. उत्तर-पूर्वी पहाड़ियां व ब्रह्मपुत्र का मैदान
  3. शिवालिक की पहाड़ियां व गंगा का मैदान
  4. पश्चिमी घाट
  5. मध्य भारत व पूर्वी घाट

भारत के नवीनतम टाइगर रिजर्व [Latest Tiger reserves in India]

  • 50वाँ टाइगर रिजर्व रिजर्व – कमलांग टाइगर रिजर्व, अरुणाचल प्रदेश
  • 51वाँ टाइगर रिजर्व – श्रीविल्लीपुत्तूर मेगामलाई टाइगर रिजर्व, तमिलनाडू
  • 52वाँ टाइगर रिजर्व – रामगढ विषधारी टाइगर रिजर्व, राजस्थान
  • 53वाँ टाइगर रिजर्व – गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, छत्तीसगढ़
  • 54वाँ टाइगर रिजर्व – रानीपुर टाइगर रिजर्व, उत्तर प्रदेश

राज्यवार भारत में टाइगर रिजर्व की सूची [State-Wise Tiger Reserves in India Map]

मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व [Tiger Reserves in Madhya Pradesh]

मध्य प्रदेश राज्य में वर्तमान में सर्वाधिक 6 टाइगर रिजर्व है, जिनके नाम निम्नलिखित हैं|

  1. पन्ना टाइगर रिजर्व
  2. संजय धुबरी टाइगर रिजर्व
  3. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
  4. कान्हा टाइगर रिजर्व
  5. इंदिरा प्रियदर्शिनी पेंच टाइगर रिजर्व
  6. सतपुरा टाइगर रिजर्व
Tiger Reserves in Madhya Pradesh MapTiger Reserves in India

मध्य प्रदेश राज्य में रातापानी टाइगर रिजर्व 7वे टाइगर रिजर्व के रूप में प्रस्तावित है

कर्नाटक के टाइगर रिजर्व [Tiger Reserves in Karnataka]

कर्नाटक राज्य में वर्तमान में कुल 5 टाइगर रिजर्व हैं, जिनके नाम निम्नलिखित हैं|

  1. डान्डेली टाइगर रिजर्व
  2. नागरहोल टाइगर रिजर्व
  3. बिलीगिरि रंगनाथ टाइगर रिजर्व
  4. बांदीपुर टाइगर रिजर्व
  5. भद्रा टाइगर रिजर्व

कर्नाटक राज्य में MM हिल्स नामक एक टाइगर रिजर्व प्रस्तावित है

Tiger Reserves in Karnataka – Tiger Reserves in India
महाराष्ट्र के टाइगर रिजर्व [Tiger Reserves in Maharashtra]

महाराष्ट्र राज्य में अधिकारिक रूप से कुल 5 टाइगर रिजर्व हैं, जिनके नाम निम्नलिखित हैं|

  1. बोर टाइगर रिजर्व
  2. मेलघाट टाइगर रिजर्व
  3. नावेगाँव नगजीरा टाइगर रिजर्व
  4. सह्याद्रि टाइगर रिजर्व
  5. तडोबा अँधेरी टाइगर रिजर्व

मध्य प्रदेश में स्थित इंदिरा प्रियदर्शिनी पेंच टाइगर रिजर्व का कुछ हिस्सा महाराष्ट्र में भी स्थित है

Tiger Reserves in Maharashtra – Tiger Reserves in India
उत्तर प्रदेश के टाइगर रिजर्व [Tiger Reserves in Uttar Pradesh]

उत्तर प्रदेश राज्य में कुल 4 टाइगर रिजर्व हैं, जिनके नाम निम्नलिखित हैं|

  1. अमानगढ़ टाइगर रिजर्व
  2. पीलीभीत टाइगर रिजर्व
  3. दुधवा टाइगर रिजर्व
  4. रानीपुर टाइगर रिजर्व
Tiger Reserves in Uttar Pradesh Map – State-Wise Tiger Reserve
छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व [Tiger Reserves in Chhattisgarh]

छत्तीसगढ़ में कुल 4 टाइगर रिजर्व हैं, जिनके नाम निम्नलिखित हैं|

  1. अचनकमार अमरकंटक टाइगर रिजर्व
  2. इन्द्रावती टाइगर रिजर्व
  3. उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व
  4. गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व
Tiger Reserves in Chhattisgarh Map - State-Wise Tiger Reserve
Tiger Reserves in Chhattisgarh Map – State-Wise Tiger Reserve
तमिलनाडू के टाइगर रिजर्व [Tiger Reserves in Tamil Nadu]

तमिलनाडू राज्य में कुल 5 टाइगर रिजर्व हैं, जिनके नाम निम्नलिखित हैं|

  1. मुदुमलाई टाइगर रिजर्व
  2. सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व [प्रबंधन के आधार पर भारत का सबसे बेहतर टाइगर रिजर्व है]
  3. अनामलाई टाइगर रिजर्व
  4. कलाकड मुंदनथरई टाइगर रिजर्व
  5. श्रीविल्लीपुत्तूर मेगामलाई टाइगर रिजर्व
Tiger Reserves in India
Tiger reserves in Tamil Nadu – Tiger Reserves in India
असम के टाइगर रिजर्व [Tiger Reserves in Assam]

असम राज्य में कुल 4 टाइगर रिजर्व हैं, जिनके नाम निम्नलिखित हैं|

  1. ओरांग टाइगर रिजर्व
  2. मानस टाइगर रिजर्व
  3. नामेरी टाइगर रिजर्व
  4. काजीरंगा टाइगर रिजर्व
Tiger Reserves in Assam Map - State-Wise Tiger Reserve
Tiger Reserves in Assam Map – Tiger Reserves in India
अरुणाचल प्रदेश के टाइगर रिजर्व [Tiger Reserves in Arunachal Pradesh]

अरुणाचल प्रदेश में कुल 3 टाइगर रिजर्व हैं, जिनके नाम निम्नलिखित हैं|

  1. पक्के टाइगर रिजर्व
  2. नामदफा टाइगर रिजर्व
  3. कमलांग टाइगर रिजर्व
Tiger Reserves in Arunachal Pradesh Map - State-Wise Tiger Reserve
Tiger Reserves in Arunachal Pradesh Map – Tiger Reserves in India
ओडिशा के टाइगर रिजर्व [Tiger Reserves in Odisha]

ओडिशा राज्य में कुल 2 टाइगर रिजर्व हैं, जिनके नाम निम्नलिखित हैं|

  1. सिमलीपल टाइगर रिजर्व
  2. सतकोसिया टाइगर रिजर्व

ओडिशा में सुनाबेडा टाइगर रिजर्व प्रस्तावित है

Tiger Reserves in Odisha Map - State-Wise Tiger Reserve
Tiger Reserves in Odisha Map – Tiger Reserves in India
पश्चिम बंगाल के टाइगर रिजर्व [Tiger Reserves in West Bengal]

पश्चिम बंगाल राज्य में कुल 2 टाइगर रिजर्व है, जिनके नाम निम्नलिखित हैं|

  1. बक्सा टाइगर रिजर्व
  2. सुन्दरवन टाइगर रिजर्व
Tiger Reserves in West Bengal Map - State-Wise Tiger Reserve
Tiger Reserves in West Bengal Map – Tiger Reserves in India
राजस्थान के टाइगर रिजर्व [Tiger Reserves in Rajasthan]

राजस्थान राज्य में कुल 4 टाइगर रिजर्व हैं, जिनके नाम निम्नलिखित हैं|

  1. सरिस्का टाइगर रिजर्व
  2. रणथम्बौर टाइगर रिजर्व
  3. मुकुन्द्रा हिल्स टाइगर रिजर्व
  4. रामगढ विषधारी टाइगर रिजर्व
Tiger Reserves in West Bengal Map - State-Wise Tiger Reserve
Tiger Reserves in West Bengal Map – State-Wise Tiger Reserve
उत्तराखंड के टाइगर रिजर्व [Tiger Reserves in Uttarakhand]

उत्तराखंड राज्य में कुल 2 टाइगर रिजर्व हैं, जिनके नाम निम्नलिखित हैं|

  1. राजाजी टाइगर रिजर्व
  2. जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व

उत्तराखंड राज्य में नन्धौर टाइगर रिजर्व व तराई क्षेत्र की सुरई रेंज टाइगर रिजर्व प्रस्तावित है

Tiger Reserves in Uttarakhand Map - State-Wise Tiger Reserve
Tiger Reserves in Uttarakhand Map – Tiger Reserves in India
तेलंगाना के टाइगर रिजर्व [Tiger Reserves in Telangana]

तेलंगाना राज्य में 2 टाइगर रिजर्व हैं

  1. अमराबाद टाइगर रिजर्व
  2. कवल टाइगर रिजर्व
Tiger Reserves in Telangana Map - State-Wise Tiger Reserve
Tiger Reserves in Telangana Map – Tiger Reserves in India
केरल के टाइगर रिजर्व [Tiger Reserves in Kerala]

केरल राज्य में 2 टाइगर रिजर्व स्थित हैं, जिनके नाम निम्नलिखित हैं|

  1. पेरम्बीकुलम टाइगर रिजर्व
  2. पेरियार टाइगर रिजर्व
Tiger Reserves in Kerala Map - State-Wise Tiger Reserve
Tiger Reserves in Kerala Map – State-Wise Tiger Reserve
मिजोरम के टाइगर रिजर्व [Tiger Reserves in Mizoram]

मिजोरम राज्य में एक टाइगर रिजर्व स्थित है, जिसका नाम निम्नलिखित हैं|

  1. दम्पा टाइगर रिजर्व
Tiger Reserves in Mizoram Map - State-Wise Tiger Reserve
Tiger Reserves in Mizoram Map – State-Wise Tiger Reserve
आन्ध्र प्रदेश के टाइगर रिजर्व [Tiger Reserves in Andhra Pradesh]

आंध्र प्रदेश में एक टाइगर रिजर्व स्थित है, जिसका नाम निम्नलिखित हैं|

  1. नागार्जुन सागर श्रीसलेम टाइगर रिजर्व
Tiger Reserves in Andhra Pradesh Map - State-Wise Tiger Reserve
Tiger Reserves in Andhra Pradesh Map – State-Wise Tiger Reserve
बिहार के टाइगर रिजर्व [Tiger Reserves in Bihar]

बिहार में 1 टाइगर रिजर्व स्थित है, जिसका नाम निम्नलिखित हैं|

  1. वाल्मीकि टाइगर रिजर्व
Tiger Reserves in Bihar Map - State-Wise Tiger Reserve
Tiger Reserves in Bihar Map – State-Wise Tiger Reserve
झारखण्ड के टाइगर रिजर्व [Tiger Reserves in Jharkhand]

झारखण्ड में एक टाइगर रिजर्व स्थित है, जिसका नाम निम्नलिखित हैं|

  1. पलामू टाइगर रिजर्व
Tiger Reserves in Jharkhand Map - State-Wise Tiger Reserve
Tiger Reserves in Jharkhand Map – State-Wise Tiger Reserve

भारत के टाइगर रिजर्व से संबंधित प्रश्न (FAQ related to Tiger Reserve in India in Hindi)

Question – वर्तमान में भारत में कुल कितने टाइगर रिजर्व हैं ?

Answer – वर्तमान समय में भारत में कुल 54 टाइगर रिजर्व हैं| वर्ष 2022 में उत्तरप्रदेश राज्य के रानीपुर अभ्यारण्य को भारत का 54वां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया ।

Question – भारत का पहला टाइगर रिजर्व कौन सा है ?

Answer – भारत का सबसे पहला टाइगर रिजर्व जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान है, जोकि भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित है भारतीय बाघ संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत 1 अप्रैल 1973 को जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान भारत का पहला टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था ।

Question – अप्रैल 2023 की रिपोर्ट के अनुसार भारत में बाघों की कुल संख्या कितनी है ?

Answer – 2023 में, भारत में लगभग 3167 बाघ हैं । पिछले चार वर्षों में भारत में बाघों की संख्या में 200 की वृद्धि हुई है। भारत में अब दुनिया की बाघों की आबादी का 75% हिस्सा है।

Questions – भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व कौन सा है ?

Answer – आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में स्थित नागार्जुन श्रीसेलम टाइगर रिजर्व है क्षेत्रफल के दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है जो मध्य प्रदेश के 3568 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है |

Question – भारत का 51वां टाइगर रिजर्व (51st Tiger Reserves in India) कौन सा है ?

Answer – वर्ष 2021 में भारत सरकार द्वारा भारत के 51वें टाइगर रिजर्व के रूप में तमिलनाडु राज्य में श्रीविल्लीपुत्तूर मेगामलाई टाइगर रिजर्व की घोषणा की गई | अनामलाई टाइगर रिजर्व, कलाकड़ मुंदनथुरई टाइगर रिजर्व, मुदुमलाई टाइगर रिजर्व व सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व के बाद यह तमिलनाडु राज्य का 5वाँ टाइगर रिजर्व है| इस टाइगर रिजर्व का निर्माण मेगामलाई वन्यजीव अभ्यारण्य व श्रीविल्लीपुत्तूर वन्यजीव अभ्यारण्य के क्षेत्रों को मिलाकर किया गया है

Question – भारत का 52 वां टाइगर रिजर्व (52nd Tiger Reserves in India) कौन सा है ?

Answer – वर्ष 2021 में रामगढ़ विषधारी अभयारण्य को भारत का 52वां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था यह टाइगर रिजर्व राजस्थान के बूंदी जिले में स्थित है रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व भारत का 52वां एवं राजस्थान राज्य का चौथा टाइगर रिजर्व है ।

Question – भारत का 53 वां टाइगर रिजर्व (53rd Tiger Reserves in India) कौन सा है ?

Answer – छत्तीसगढ़ में स्थित गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान भारत का 53वां टाइगर रिजर्व है इसे हाल ही में भारत के 53 वें टाइगर रिजर्व के के रूप में घोषित किया गया इसके पूर्व छत्तीसगढ़ में 3 वन्यजीव अभयारण्यों को टाइगर रिजर्व का दर्जा दिया जा चुका है लेकिन गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के टाइगर रिजर्व घोषित हो जाने के बाद में छत्तीसगढ़ राज्य में टाइगर रिजर्व की संख्या 4 हो गयी है ।

Question – भारत का 54वां टाइगर रिजर्व (54th Tiger Reserves in India) कौन सा है ?

Answer – 19 अक्टूबर, 2022 को भारत के 54वें व सबसे नवीनतम टाइगर रिजर्व के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य में रानीपुर टाइगर रिजर्व की घोषणा की गई| यह टाइगर रिजर्व उत्तर प्रदेश के बुन्देलखंड क्षेत्र में मध्य प्रदेश की सीमा के पास चित्रकूट जिले में स्थित है| यह टाइगर रिजर्व 529.89 वर्ग किमी के क्षेत्र में विस्तृत हैं|

तो इस प्रकार से हमने भारत के सभी 54 टाइगर की स्थिति को मानचित्र के माध्यम से देख लिया है| अगर आप विभिन्न परीक्षाओं में टाइगर रिजर्व से पूछे गए प्रश्नों की क्विज अटेम्प करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं |

भारत के टाइगर रिजर्व से जुड़े प्रश्न - क्लिक करिए
भारत के राष्ट्रीय पार्क से जुड़े हुए प्रश्न - क्लिक करिए 

If love this post, then don't forget to share :-

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter

Leave a Comment